{"_id":"6addceab0b03140f9d0ab165","slug":"video-rampur-bushahr-boxing-championship-300-boxers-lavi-fair-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, 300 मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज, 300 मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:10 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर बुशहर के पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार से बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति और बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के करीब 300 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेंद्र शांडिल ने किया। इस दौरान बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्यातिथि का टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया।
प्रतियोगिता में शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों के अलावा अन्य राज्यों के मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, अंडर-14 आयु वर्ग में 14, अंडर-17 में 12 और अंडर-19 में 11 श्रेणियों में मुकाबले करवाए जाएंगे।
बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में मुक्केबाजी को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलता है और उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिलता है।
मुख्यातिथि सुरेंद्र शांडिल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह वर्ष 1998 से रामपुर क्षेत्र में मुक्केबाजी को बढ़ावा देने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज रामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। मुक्केबाजी से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष करने की क्षमता और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं।
शांडिल ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अभ्यास और मेहनत करनी चाहिए। बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जैसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस मौके पर हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष कुमार, प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अशोक नेगी, देविंद्र पौंड, बुशहर बॉक्सिंग क्लब के महासचिव अशोक मेहता, कनक हस्टा, खेम चौहान, मुकेश मेहता, रामरतन वर्मा, विवेक गौतम, चेतन शर्मा, विनोज नेगी और राकेश कायथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।