{"_id":"6ac8d80af861604d610a9a89","slug":"video-rampur-bushahr-block-congress-protests-in-nankhari-demands-impartial-probe-into-alleged-vote-theft-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: ननखड़ी में ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, कथित वोट चोरी की निष्पक्ष जांच मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: ननखड़ी में ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन, कथित वोट चोरी की निष्पक्ष जांच मांगी
कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने शुक्रवार को ननखड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न जोन अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। मतदाता सूची, मतदान या मतगणना को लेकर उठने वाली शिकायतों का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। वहीं आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दे उठाने और चुनावी पारदर्शिता को लेकर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कांग्रेस कमेटी ने चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए संबंधित शिकायतों की जांच और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।