{"_id":"6b0a91518acd69986c0ba04e","slug":"video-rampur-bushahr-annual-function-at-dofda-school-nati-folk-dance-steals-the-show-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: दोफदा स्कूल में वार्षिक समारोह, नाटी ने बांधा समां, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: दोफदा स्कूल में वार्षिक समारोह, नाटी ने बांधा समां, देखें वीडियो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य संदीप केदारटा ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन 2026-27 प्रस्तुत किया और वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में एचपीएमसी के निदेशक भूपेश धीमान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। पंचायत समिति सदस्य दोफदा केके डंटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दोफदा पंचायत प्रधान संतोष कोल्टू, मशनू के प्रधान योगेश चंब्याल और फुंजा के प्रधान गुड्डू टेगटा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सृष्टि, पल्लवी मेहता, मुकेश कुमार, पारस मेहता, अर्पित ठाकुर, पलक, ख्याति, रिया आरुषि, रूहानी, तनीष शाह, सक्षम डोगरा, पलक, सचिन चौहान और अंकुश सहित कई अन्य मेधावियों को नवाजा गया। वहीं पावनी झेलटा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर केंद्र प्राथमिक विद्यालय दोफदा के केंद्र प्रमुख शिक्षक दलीप मेहता, जेबीटी शिक्षक चमन लाल, डीपीई संजय नेगी, सुशील, शुभद्रा, कर्म चंद, उषा देवी, महिमा, चंद्रकीर्ति, अनीश नेगी, मीनाक्षी, गगनदीप, जय सिंह, वीरेंद्र, मनीषा मेहता, दामोदरी देवी और विजय लक्ष्मी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।