Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Scholars share their views on Indian knowledge tradition

Rampur Bushahar News: भारतीय ज्ञान परंपरा पर विद्वानों ने विचार किए साझा

Fri, 27 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Scholars share their views on Indian knowledge tradition
हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में ‘संस्कृतशास्त्रेषु वैज्ञानिकता’’’’ विषय पर एक दिवसी
रोहड़ू। हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में ‘संस्कृतशास्त्रेषु वैज्ञानिकता’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संस्कृत वाङ्मय में निहित वैज्ञानिक चिंतन, तार्किक दृष्टिकोण और भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर विद्वानों ने विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा और मुख्य वक्ता डॉ. विक्रम वाद्यकार, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी, ऊना ने संस्कृत शास्त्रों में निहित ज्ञान-विज्ञान और शोध की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्नेह लता शर्मा ने की। साथ ही महाविद्यालय में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन और शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। सहायक आचार्य नीलम शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. स्नेह लता शर्मा ने विद्यार्थियों से संवैधानिक आदर्शों को जीवन में अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। दोनों आयोजनों में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का समापन भारतीय ज्ञान परंपरा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के संदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article