फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Forest department issued advisory

Rampur Bushahar News: इन दिनों बढ़ती है भालुओं की सक्रियता, सतर्क रहने की सलाह

Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने एडवाइजरी की जारी, कहा-सुनसान रास्तों पर अकेले न जाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल की पंचायतों में भालुओं की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। भालुओं ने कई गोशालाओं को नुकसान पहुंचाया है। पालतू पशुओं को अपना शिकार बनाया है और एक युवती पर भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया है। इसे लेकर अब वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। वन परिक्षेत्र कोटखाई ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वन विभाग के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर के बीच भालुओं की सक्रियता बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में लोगों को जंगलों, सेब के बगीचों और सुनसान रास्तों पर अकेले जाने से बचना चाहिए। सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर समूह में निकलने और टॉर्च साथ रखने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के साथ किसी वयस्क का होना भी जरूरी बताया गया है। विभाग ने बगीचों में गिरे व सड़े सेब हटाने और घरों, रास्तों व गोशालाओं के आसपास उगी झाड़ियों की नियमित कटाई करने को कहा है। पालतू पशुओं को रात में सुरक्षित और बंद बाड़ों में रखने की सलाह भी दी गई है। वन विभाग ने लोगों को भालू दिखने पर चिल्लाने और पत्थर फेंकने की सलाह दी है। साथ ही करीब जाने या उसे भगाने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी है। ऐसी स्थिति में शांत रहते हुए भालू को निकलने का रास्ता देने और सावधानी बरतने को कहा है।

लोगों से भालुओं की गतिविधि दिखाई देने पर संबंधित वन अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है। विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। - मनीष रामपाल, डीएफओ ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article