फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP in a show of strength at Nogli

Rampur Bushahar News: रामपुर में पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि किए सम्मानित

Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
नोगली में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन में, रामपुर और ननखड़ी से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक
विज्ञापन

रामपुर के हर मुद्दे की लड़ाई लड़ रहे कौल सिंह नेगी : जयराम ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में भाजपा ने सोमवार को पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मानित किए गए। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ को भाजपा ने जनसमर्थन के रूप में प्रस्तुत किया। समारोह में भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। इस दौरान जयराम ठाकुर ने रामपुर के विधायक कौल सिंह नेगी की सराहना करते हुए कहा कि वह रामपुर के हर मुद्दे की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने गांव, गली और स्थानीय स्तर से जुड़े छोटे-छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इन मुद्दों की जानकारी उसी व्यक्ति को होती है, जिसे धरातल की वास्तविक स्थिति और लोगों की समस्याओं का पता हो। उन्होंने कहा कि कौल सिंह नेगी सत्ता में न होने के बावजूद रामपुर के प्रत्येक मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई नेता राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों पर भाषण देते हैं, लेकिन स्थानीय समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना अलग बात है। रामपुर की जनता सौभाग्यशाली है कि उसे ऐसा नेतृत्व मिला है, जो हर मुद्दे को लेकर चिंतित रहता है और लोगों की लड़ाई लड़ता है। समारोह में महिलाओं की बड़ी भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की मौजूदगी विशेष रही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक तो बहुत मिलते हैं, लेकिन लोगों के दिलों पर राज करने वाले नेता कम होते हैं। रामपुर में जनता के बीच कौल सिंह नेगी की ऐसी ही पहचान बन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा मंजिल के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम समय में कुछ कमी रह गई। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के इतने करीब पहुंचकर चूक जाने का दर्द अधिक होता है, जिसे रामपुर के समर्थकों ने अपने दिल में संजोकर रखा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत इरादों के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और रामपुर का विधायक विधानसभा में आएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का उल्लेख करते हुए जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनाव करवाने से बचना चाहती थी, क्योंकि उसे जनता के रुख का अंदाजा था। उन्होंने कहा कि आपदा अधिनियम लागू किए जाने के बाद चुनाव का मुद्दा न्यायालय तक पहुंचा। भाजपा ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रदेश में पंचायती राज चुनाव हो पाए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह संकेत है कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और रामपुर के विकास को गति दी जाएगी। समारोह में भाजपा जिला महासू सह प्रभारी आशुतोष वैद्य, भाजपा जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा, भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, जिला परिषद सदस्य रानू खूंद, ममता आजाद सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article