फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ramlila Maidan stage remains incomplete due to technical flaws

Rampur Bushahar News: तकनीकी खामियों से अधूरा पड़ा रामलीला मैदान का मंच

Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फरवरी 2025 में शुरू हुआ था निर्माण, 45 लाख खर्च होने के बाद भी 20 फीसदी काम बाकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के रामलीला मैदान में मंच के निर्माण का कार्य तकनीकी खामियों के चलते अधूरा पड़ा है। फरवरी 2025 में शुरू हुए इस कार्य पर अभी तक करीब 45 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन 80 फीसदी निर्माण ही पूरा हो पाया है। शेष कार्यों पर 15 से 20 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च होने का अनुमान है। इससे परियोजना की कुल लागत 60 से 65 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। रामलीला मैदान धार्मिक कार्यक्रमों, राजनीतिक आयोजनों और जनसभाओं का प्रमुख स्थल है। ऐसे में मंच निर्माण अधूरा रहने से नगर परिषद की कार्ययोजना और तकनीकी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शुरुआती टेंडर में बिजली की वायरिंग और कुछ अन्य जरूरी कार्य शामिल नहीं किए गए थे। इसके चलते करीब 80 फीसदी निर्माण पूरा होने के बाद काम रुक गया। अब बिजली वायरिंग के लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। इसके बाद प्लास्टर, रंग-रोगन सहित अन्य शेष कार्य पूरे किए जाएंगे। शुरुआती योजना में जरूरी कार्यों का आकलन नहीं होने से परियोजना की लागत बढ़ने की आशंका है। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड नंबर तीन के पार्षद सुजय अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली वायरिंग और अन्य जरूरी कार्यों को शुरुआती टेंडर में शामिल किया जाता है, तो निर्माण कार्य इस तरह नहीं रुकता। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को तकनीकी खामियों की समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। साथ ही, अब तक खर्च हुई राशि, शेष कार्यों की लागत और निर्माण पूरा करने की समयसीमा का स्पष्ट ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि सार्वजनिक धन के उपयोग में पारदर्शिता बनी रहे और मंच का निर्माण जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article