फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State Level Kinnaur Festival

Rampur Bushahar News: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 1 नवंबर तक किन्नौर प्रवास पर रहेंगे

Mon, 26 Oct 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 1 नवंबर तक जिला किन्नौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। मंत्री राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 27 को मंत्री सुबह 9:00 बजे कल्पा से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे रकछम पहुंचेंगे। यहां आइस स्केटिंग रिंक का शिलान्यास करने के साथ लोगों की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 2:30 बजे बटसेरी पहुंचकर मल निकासी परियोजना का शिलान्यास करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। शाम 4:00 बजे बटसेरी से थेमगारंग के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे पहुंचेंगे। यहां युवक मंडल भवन का शिलान्यास और राजकीय उच्च विद्यालय के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 6: 00 बजे रवाना होकर 6:30 बजे सांगला पहुंचेंगे, जहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रात्रि ठहराव करेंगे। 28 को मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे सांगला से रवाना होकर दोपहर दो बजे कल्पा पहुंचेंगे। 29 को उनका कल्पा में ही ठहराव निर्धारित है। 30 अक्तूबर को जगत सिंह नेगी सुबह 10:00 बजे कल्पा से रवाना होकर सुबह 10:30 बजे रिकांगपिओ पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:00 बजे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वह कल्पा में रात्रि ठहराव करेंगे। 31 को भी मंत्री कल्पा में रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 नवंबर को मंत्री सुबह 9:00 बजे कल्पा से रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11:00 बजे ग्रांगे (निचार) में आयोजित अठारोह समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3:00 बजे कल्पा के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि ठहराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed