Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   sukhvinder singh sukhu appeals opposition to participate in winter session

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू की विपक्ष को दोटूक, बोले- सवाल पूछें तो जवाब सुनने का धैर्य भी रखें

Fri, 13 Nov 2026 02:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Nov 2026 02:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार का जवाब सुनने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सवाल उठाने के साथ जवाब सुनने का धैर्य भी होना चाहिए। 

विज्ञापन
sukhvinder singh sukhu appeals opposition to participate in winter session
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं को सरकार से सवाल पूछने और आरोप लगाने के साथ-साथ उसका जवाब सुनने का धैर्य भी रखना चाहिए। विपक्ष को विधानसभा में वाकआउट करने के बजाय सदन की चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र विपक्ष के लिए सवाल पूछने और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में विपक्ष को सदन की कार्यवाही में भाग लेकर अपनी बात रखनी चाहिए और सरकार का पक्ष भी सुनना चाहिए।
विज्ञापन


विपक्ष को चर्चा में भाग लेने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा जनहित के मुद्दों पर चर्चा का प्रमुख मंच है। विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सदन में सवाल उठाने चाहिए। केवल आरोप लगाने या वाकआउट करने से जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि शीतकालीन सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लें और चर्चा के माध्यम से अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में पांच गुट होने का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में पांच गुट बन चुके हैं और इन गुटों के बीच सामंजस्य बैठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ नेता जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि, ये आरोप मुख्यमंत्री की ओर से लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed