{"_id":"6af6f50315cebd4dba0bda52","slug":"himachal-pradesh-top-news-weather-sukhu-kangana-kasauli-13-november-2026-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Big News: मौसम ने बदली करवट, सुक्खू की विपक्ष से अपील; कंगना की पोस्ट पर शिकायत, हिमाचल कैबिनेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Big News: मौसम ने बदली करवट, सुक्खू की विपक्ष से अपील; कंगना की पोस्ट पर शिकायत, हिमाचल कैबिनेट मीटिंग
Fri, 13 Nov 2026 05:15 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:15 PM IST
सार
हिमाचल में रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, तापमान गिरने के आसार। मुख्यमंत्री सुक्खू ने विपक्ष से शीतकालीन सत्र में भाग लेने की अपील की। कंगना की पोस्ट पर डीजीपी से शिकायत और कसौली में महिला को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ने के संकेत हैं। मंडी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में चर्चा में भाग लेने की अपील की और चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उधर, सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर डीजीपी से शिकायत की गई है, जबकि कसौली में महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
विज्ञापन
Trending Videos
रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। रोहतांग दर्रे, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और पिन पार्वती की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शीतकालीन सत्र में विपक्ष को शामिल होने की सुक्खू की अपील
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्षी नेताओं से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की है। शुक्रवार को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने के साथ उसके जवाब सुनने का धैर्य भी रखना चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को बताया समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथॉन के दौरान नशे के खिलाफ अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी मानने के बजाय सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी बताया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद
लोकसभा सांसद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में विवाद सामने आया है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में एफआईआर दर्ज करने और समयबद्ध साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने की मांग की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कसौली में महिला और बेटे को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
सोलन जिले के कसौली क्षेत्र में महिला और उसके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नरेंद्र कुमार 10 नवंबर को बंगोआ निवासी महिला के घर में घुस आया था। वहां उसने महिला और उसके बेटे के सामने पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर