Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangna ranaut fir registered himachal gandhi family social media posts

कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर: गांधी परिवार पर पोस्ट करना पड़ा भारी, शिमला में इन तीन धाराओं में केस दर्ज

Fri, 13 Nov 2026 10:11 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, शिमला
पीटीआई, शिमला Published by: विकास कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 10:11 PM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला में FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने आरोप लगाया कि पोस्ट में इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत को लेकर भड़काऊ संकेत दिए गए। पुलिस ने BNS की तीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
kangna ranaut fir registered himachal gandhi family social media posts
भाजपा सांसद कंगना रनौत - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई गांधी परिवार पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई है। इन पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय व राजीव की मृत्यु के बारे में "अत्यधिक भड़काऊ संकेत" थे।

विज्ञापन
Trending Videos

इन तीन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक (शिमला) गौरव सिंह ने बताया कि मामला शिमला निवासी अतुल शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जाएगी। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 356 के तहत पंजीकृत किया गया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि कंगना के सत्यापित हैंडल से 10 नवंबर को किए गए पोस्ट में इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की दुखद मृत्यु के संबंध में भड़काऊ बातें थीं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को मेल के जरिये शिकायत भेजी थी। इसमें कंगना के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी और कठोर, समयबद्ध साइबर-फोरेंसिक जांच की मांग की गई थी। यह शिकायत गुरुवार रात 7:51 बजे भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में लगाए गए आरोप
शर्मा के अनुसार, कंगना के पोस्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को "रहस्यमय विदेशी नागरिक" बताया गया है। इन पोस्ट में यह भी कहा गया कि उनके रिश्तेदारों की एक के बाद एक हत्या कर दी गई, जिससे वह सरकार की मुखिया बन गईं। इसमें "कितना सुविधाजनक" जैसी टिप्पणी भी की गई थी। संजय गांधी की मृत्यु के बाद मेनका गांधी को परिवार के निवास से अचानक निकाले जाने का आरोप भी पोस्ट में लगाया गया था।

विज्ञापन

सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप
शिकायतकर्ता ने जोर देकर कहा कि यह सुनियोजित बयानबाजी राजनीतिक असहमति की सीमा पार करती है। यह सार्वजनिक शत्रुता भड़काने और सार्वजनिक शांति भंग करने में सक्षम है। पोस्ट में झूठी जानकारी फैलाकर सार्वजनिक शरारत करने का आरोप भी है। ये पोस्ट विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकते हैं और राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed