{"_id":"69fded1e597430b018059c54","slug":"video-kinnaur-bird-festival-kicks-off-environmental-enthusiasts-bird-experts-and-tourists-participate-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: किन्नौर बर्ड फेस्टिवल का आगाज, पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, पर्यटकों ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: किन्नौर बर्ड फेस्टिवल का आगाज, पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, पर्यटकों ने की भागीदारी
किन्नौर बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ शुक्रवार को कल्पा कंडे के गोली नामक स्थान पर हुआ। तीन दिवसीय इस फेस्टिवल का आयोजन हिमाचल पर्यटन विभाग, ओम किन्नौर स्थानीय शाखा, वन विभाग और जिला प्रशासन किन्नौर के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गोली क्षेत्र में आयोजित इस फेस्टिवल में स्थानीय लोगों, पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों, कलाकारों और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य किन्नौर क्षेत्र में पाई जाने वाली पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, जैव विविधता तथा प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। फेस्टिवल के प्रथम दिन विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुतियां, पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण विषयक कार्यशालाएं, कविता पाठ, फोटो प्रदर्शनी, स्मृति चिन्ह स्टॉल, फन गेम, फूड स्टॉल और स्थानीय व्यंजनों की विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। स्थानीय व्यंजनों एवं पारंपरिक उत्पादों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया, जिससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा मिला। फेस्टिवल के अंतर्गत 30 युवा विद्यार्थियों को फन बेस्ड लर्निंग गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति जगत के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता विकसित करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति, पक्षियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहारिक एवं रचनात्मक तरीके से जोड़ना है। फेस्टिवल में डीएवी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के पांच-पांच विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रकृति अवलोकन, पक्षी पहचान, संवादात्मक गतिविधियां एवं रचनात्मक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने फेस्टिवल में भाग लेकर विभिन्न प्रदर्शनियों एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। फेस्टिवल के दौरान आगामी दो दिनों में पक्षी अवलोकन गतिविधियां, प्रकृति भ्रमण, विशेषज्ञ संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पर्यटकों एवं प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक कल्पा अमित कल्थाइक, उपायुक्त की धर्म पत्नी शिवानी, ब्लॉक ऑफिसर वन संतोष ठाकुर, महेश रोनसेरू भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।