फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ECG machines donated to hospitals on Narendra Bragta's birth anniversary

Rampur Bushahar News: नरेंद्र बरागटा की जयंती पर अस्पतालों को ईसीजी मशीनें कीं दान

Tue, 15 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
ECG machines donated to hospitals on Narendra Bragta's birth anniversary
नरेंद्र बरागटा की जयंति पर कोटखाई अस्पताल में ईसीजी मशीन दान करते चेतन बरागटा
कोटखाई ( रोहडू )।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी मंत्री एवं दिवंगत भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा की जयंती पर मंगलवार को कोटखाई और जुब्बल में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि नरेंद्र बरागटा का सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील नेतृत्व और बागवानों के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचार और बागवानों के हित में किया गया संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को भी रास्ता दिखाता रहेगा। जयंती के अवसर पर चेतन बरागटा ने बरागटा फाउंडेशन की ओर से कोटखाई अस्पताल और सरस्वती अस्पताल को एक-एक ईसीजी मशीन भी दान की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक करण नंदा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कोटखाई नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश चौहान, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गोपाल जबैईक, जुब्बल मंडल अध्यक्षा मीनाक्षी मांटा, महामंत्री जतिन चौहान, रावेन्द्र चौहान, यशवीर जस्टा और अंकुश चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed