{"_id":"6ad3111f7e667908490024bb","slug":"video-hrtc-bus-stranded-in-the-middle-of-the-road-due-to-a-technical-breakdown-difficulties-to-increase-for-people-from-15-to-20-panchayats-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुमारसैन: तकनीकी खराबी से सड़क के बीच फंसी एचआरटीसी बस, लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमारसैन: तकनीकी खराबी से सड़क के बीच फंसी एचआरटीसी बस, लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) रामपुर की आहार–रामपुर बस सेवा में तकनीकी खराबी आने से बस सड़क के बीच में ही खड़ी हो गई। इससे क्षेत्र की करीब 15 से 20 पंचायतों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आहार-रामपुर बस सेवा क्षेत्र की कई पंचायतों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। इस बस से ग्राम पंचायत जंजैली, कांगल, मोगड़ा, घड़ेवती, बनाहर, शिवान, बड़ागांव, जार और शलौटा सहित आसपास की पंचायतों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूलों, आईटीआई और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा नौकरीपेशा लोगों तथा अन्य यात्रियों के लिए भी यह बस सेवा काफी महत्वपूर्ण है। जानकारी के अनुसार, रूट पर जाते समय बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह सड़क के बीच में खड़ी हो गई। बस के अचानक खराब होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। विशेषकर रोजाना शिक्षण संस्थानों और अपने कार्यस्थलों तक पहुंचने वाले लोगों को वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।