{"_id":"6aa51f6e579ac9b9c6042a67","slug":"video-video-now-travel-from-mandi-to-kullu-in-just-one-hour-years-of-waiting-come-to-an-end-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अब मंडी से कुल्लू सिर्फ एक घंटे में, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अब मंडी से कुल्लू सिर्फ एक घंटे में, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म
मंडी से कुल्लू के बीच वर्षों से जोखिम भरा सफर करने वाले लोगों को अब बड़ी राहत मिली है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत दयोड़-हणोगी के बीच बनी दोनों टनलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे मंडी-कुल्लू के बीच सफर पहले के मुकाबले आसान और सुरक्षित हो गया है। लोगों के अनुसार, पहले दो घंटे से अधिक समय लगने वाला सफर अब करीब एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। दयोड़ से हणोगी तक टनलों में यातायात शुरू होने से वाहन चालकों को पुराने हाईवे के संकरे और जोखिम भरे हिस्से से राहत मिली है। पहले खोतीनाला और जोगणी माता मंदिर के पास से होकर गुजरना पड़ता था। इस हिस्से में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना रहता था और संकरी सड़क के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। अब टनलों के शुरू होने से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन पंडोह के चेयरमैन परमदेव, जीप चालक कौल सिंह तथा बस ऑपरेटर दिनेश और डोला राम ने कहा कि टनलों के खुलने का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। अब जाम में फंसने और पहाड़ी से पत्थर गिरने की चिंता कम हुई है। इससे समय के साथ वाहनों के ईंधन की भी बचत होगी। लोगों ने इस सुविधा के लिए केंद्र सरकार और फोरलेन परियोजना से जुड़े अधिकारियों का आभार जताया।
फोरलेन परियोजना पूरी होने के बाद मंडी से कुल्लू की दूरी करीब 78 किलोमीटर से घटकर 60 किलोमीटर रह जाएगी। इसके बाद दोनों शहरों के बीच सफर करीब एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। मौजूदा दयोड़-हणोगी टनलों के खुलने से ही करीब ढाई किलोमीटर सफर कम हुआ है। एक टनल की लंबाई 2.8 किलोमीटर और दूसरी की लंबाई करीब 650 मीटर है। पुराने हाईवे से इसी हिस्से में करीब छह किलोमीटर का सफर करना पड़ता था। कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान भी इन टनलों से यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासी गोपी, महेंद्र पाल और पर्यटक गोल्डी राम ने कहा कि टनलों के खुलने से कुल्लू आना-जाना पहले से काफी आसान और आरामदायक हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।