Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
The Gugga Chhatri procession has set out from Bahri village; praises of the folk deity Jaharveer are echoing from house to house.
{"_id":"6a97d454c3a6df84ac0b39d0","slug":"video-the-gugga-chhatri-procession-has-set-out-from-bahri-village-praises-of-the-folk-deity-jaharveer-are-echoing-from-house-to-house-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: बहरी गांव से निकली गुग्गा छतरी की मंडली, घर-घर गूंज रहा लोकदेवता जाहरवीर का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: बहरी गांव से निकली गुग्गा छतरी की मंडली, घर-घर गूंज रहा लोकदेवता जाहरवीर का गुणगान
आधुनिकता के दौर में भी हिमाचल की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं गांवों में पूरी आस्था के साथ जीवित हैं। धर्मपुर उपमंडल के बहरी गांव से भूरा की गुग्गा छतरी मंडली अपने बुजुर्गों से मिली सदियों पुरानी परंपरा को आज भी निभा रही है। मंडली गांव-गांव और घर-घर जाकर लोकदेवता गुग्गा जाहरवीर की गाथा का गुणगान कर रही है। रक्षाबंधन के पर्व के साथ गुग्गा जाहरवीर की गाथा सुनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मंडली के सदस्य पारंपरिक तरीके से गुग्गा छतरी लेकर घरों में पहुंचते हैं और लोकगीतों के माध्यम से जाहरवीर की महिमा का वर्णन करते हैं। गाथाओं में उनके जन्म, जीवन, विवाह और वीरता से जुड़े लोक प्रसंग सुनाए जाते हैं। मंडली के पहुंचने पर ग्रामीण श्रद्धा के साथ उनका स्वागत करते हैं और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। मंडी सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों में यह परंपरा रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक निभाई जाती है। भूरा की मंडली की विशेषता यह है कि बदलते समय के बावजूद इसके सदस्यों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को कमजोर नहीं पड़ने दिया। मंडली से जुड़े परिवारों के साथ युवा पीढ़ी भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।