{"_id":"6aa277fded6cd4a9dd02a417","slug":"video-sundernagar-maloh-pm-shri-school-under-14-tournament-inauguration-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: मलोह पीएमश्री स्कूल में अंडर-14 टूर्नामेंट का आगाज, 30 स्कूलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मलोह पीएमश्री स्कूल में अंडर-14 टूर्नामेंट का आगाज, 30 स्कूलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Ankesh Dogra
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:57 PM IST
Link Copied
सुंदरनगर के मलोह स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-14 टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लेकर खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना गुप्ता ने मुख्य अतिथि सोहन लाल ठाकुर का स्वागत किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मार्च पास्ट में सलापड़ स्कूल की टीम विजेता रही।
प्रधानाचार्य अंजना गुप्ता ने बताया कि अंडर-14 टूर्नामेंट में क्षेत्र के 30 स्कूलों के छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।
सरकारी स्कूलों में शिक्षा को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना
मुख्य अतिथि सोहन लाल ठाकुर ने खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से सरकारी स्कूलों में सीबीएसई शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की यह पहल सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का देशभर में मान बढ़ा है और सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है।
सोहन लाल ठाकुर ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बीसीसी अध्यक्ष जसवंत ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।