{"_id":"6b0484d3a977e84dba002e79","slug":"as-evening-sets-in-jogindernagar-is-sinking-into-darkness-mandi-news-c-90-1-mnd1026-222641-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब रहा जोगिंद्रनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शाम ढलते ही अंधेरे में डूब रहा जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
अंधेरे के साए में जोगिंद्रनगर अस्पताल सड़क। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही अंधेरा पसरने से लोगों को परेशानी हो रही है। अस्पताल सड़क और पशु चिकित्सालय के समीप रेन शेल्टर तक रोशनी का अभाव है।
सुनसान स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। अस्पताल सड़क पर राहगीरों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर रास्ता तय करना पड़ता है। देर शाम ट्यूशन से लौटने वाले विद्यार्थियों के साथ मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी होती है।
मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे पशु चिकित्सालय के रेन शेल्टर में भी रोशनी की व्यवस्था नहीं है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, जिससे चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों सचिन, कमलेश और विमल ने खराब लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि सातों वार्डों में 500 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल सड़क और पशु चिकित्सालय के समीप रोशनी की कमी का मामला ध्यान में लाया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल सड़क के समीप अंधेरा होने से महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। यहां कुछ स्ट्रीट लाइटें काम नहीं कर रही हैं। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। -सचिन सूद, स्थानीय निवासी
स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच होनी चाहिए। खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त करवाने के साथ जरूरत वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जानी चाहिए। -राजीव कुमार, स्थानीय निवासी
मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर रोशनी का अभाव है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं। इससे चोरी और अन्य घटनाओं का खतरा बना हुआ है। -सतवीर, स्थानीय निवासी