फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rakesh jamwal vote chori congress himachal election commission gyanesh kumar

मंडी: राकेश जम्वाल बोले- वोट चोरी होती तो हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में न होती, ज्ञानेश कुमार पर सवाल से पहले अपना फेलियर देखे कांग्रेस

Wed, 30 Sep 2026 04:02 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:02 PM IST
rakesh jamwal vote chori congress himachal election commission gyanesh kumar
भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में वोट चोरी जैसी कोई स्थिति होती तो आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं होती। राकेश जम्वाल ने कहा कि वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव चुनाव आयोग की निगरानी में हुआ था। इसी चुनाव में मिले जनादेश के आधार पर कांग्रेस सत्ता में आई और सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने। ऐसे में अब उसी चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक रवैये को दर्शाता है। राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने 15 मार्च 2024 को चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला और 19 फरवरी 2025 को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अलग-अलग समय पर सामने आई उसकी राजनीतिक असफलताओं और चुनावी परिणामों के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं या फिर कांग्रेस की अपनी कमजोर रणनीति, संगठन और नेतृत्व? भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अपनी राजनीतिक विफलताओं का जवाब नहीं है। इसलिए वह चुनाव आयोग को निशाना बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में परिणाम अपनी सुविधा के अनुसार स्वीकार करना और प्रतिकूल परिणाम आने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गंभीरता नहीं है। चुनाव आयोग कोई राजनीतिक दल नहीं राकेश जम्वाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के सार्वजनिक बयान को लेकर भी कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि चुनाव आयोग कोई राजनीतिक दल नहीं है, जिसे प्रत्येक राजनीतिक आरोप का जवाब देना पड़े। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है और उसका दायित्व चुनाव प्रक्रिया का संचालन करना है। यदि कांग्रेस को किसी चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसे तथ्यों और निर्धारित संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए। राकेश जम्वाल ने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि “वोट चोरी” होती तो वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता कैसे मिलती? उन्होंने पूछा कि क्या उस समय चुनाव आयोग सही था और अब गलत हो गया? क्या जनता का वोट तब पवित्र था और अब कांग्रेस के खिलाफ जाने पर संदिग्ध हो गया? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश को सुविधा के हिसाब से स्वीकार नहीं किया जा सकता। राकेश जम्वाल ने कांग्रेस को चुनाव आयोग के बजाय अपनी सरकार और संगठन के प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता महंगाई, शुल्क वृद्धि, विकास कार्यों और सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सवालों का जवाब देने के बजाय चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करना जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाने का प्रयास है। जम्वाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी सवाल किया कि यदि चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस का अधिकार है तो क्या वर्ष 2022 में इसी व्यवस्था से मिला कांग्रेस का जनादेश भी सवालों के घेरे में था? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है। चुनाव जीतने पर संस्थाओं को स्वीकार करना और राजनीतिक नुकसान होने पर उन्हीं संस्थाओं पर आरोप लगाना राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने का रास्ता नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: दीपावली से पहले पीडब्ल्यूडी की 73 और नगर निगम की 500 सड़कों की बदलेगी सूरत

30 Sep 2026

लुधियाना के गांव हेरां में एनआरआई की बंद कोठी पर फायरिंग

30 Sep 2026

थलौट में इसी साल शुरू होगा हिमाचल की पहली बॉक्स टनल का निर्माण, जमीन कब्जे की प्रक्रिया तेज

30 Sep 2026

नोएडा में जल आपूर्ति प्रभावित: पाइप लाइन फटी, निकला फव्वारा; सड़क पर बहता दिखा पानी

30 Sep 2026

माउंट आबू से फतेहाबाद पहुंचीं राजयोगिनी बीके ऊषा, तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया, हजारों श्रद्धालुओं ने सुने प्रवचन

30 Sep 2026
विज्ञापन

राजस्थान में साफ रहेगा मौसम, दिन में बढ़ेगी गर्मी... रात में हल्की ठंडक

30 Sep 2026

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सुविधा, पहले दिन 6 मरीजों की जांच; सिर्फ 110 रुपये में मिलेगा लाभ

विज्ञापन

फिरोजपुर की खानपान की रेहड़ियों पर फूड सेफ्टी टीम की दबिश

शिमला में लावारिस कुत्तों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, नगर निगम सदन के बाहर धरना; बोले- अब चाहिए स्थायी राहत

30 Sep 2026

VIDEO: श्रीरामकथा को लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया

30 Sep 2026

खंडवा में आपसी रंजिश का खूनी अंत: गैंगवार में युवक की मौत के बाद तनाव, फरार आरोपियों पर लगेंगी हत्या की धाराएं

30 Sep 2026

आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद

30 Sep 2026

‘सीएम योगी ने भगवान की भी जाति बना दी’, सपा प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर का हमला

30 Sep 2026

औरैया: गाली-गलौज का विरोध करने पर तांडव, दुकान में मारपीट के बाद बाइकों में लगाई आग

30 Sep 2026

जैतो में मारपीट के बाद युवक के खुदकुशी मामले में दो दोस्त गिरफ्तार

धर्मांतरण पर बयान पर उठे विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई

30 Sep 2026

दिल्ली में रफ्तार का कहर: ट्रक ने होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, देखेंं रिपोर्टर की ग्राउंड रिपोर्ट

30 Sep 2026

उज्जैन: चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

30 Sep 2026

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed