फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government School Sundernagar's outstanding performance in sports.

Mandi News: खेलकूद में सरकारी स्कूल सुंदरनगर का शानदार प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Government School Sundernagar's outstanding performance in sports.
विद्यालय के 25 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। विद्यालय के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-14 छात्र वर्ग में बॉक्सिंग और फुटबाल में रनरअप ट्रॉफी हासिल की। जबकि कुश्ती में विद्यालय की टीम चैंपियन बनीं। अंडर-19 छात्राओं के खो-खो में रनरअप तथा छात्रों के खो-खो में विजेता ट्रॉफी प्राप्त की। हाल ही में संपन्न अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स में जूडो में रनरअप, कुश्ती में विजेता तथा बॉक्सिंग में 6 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदकों के साथ विजेता ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने खिलाड़ियों का प्रार्थना सभा में सम्मान करते हुए कहा कि विद्यालय ने खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 25 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं, जो जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने शारीरिक शिक्षक डॉ. संजय यादव, सुरेश चौधरी और नरेंद्र कुमार को भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed