{"_id":"6933f956adefb02b5c0d1bd7","slug":"video-narendra-atri-said-the-state-govt-should-declare-equal-respect-for-kabaddi-players-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नरेंद्र अत्री बोले- कबड्डी खिलाड़ियों को बराबर मान-सम्मान का ऐलान करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नरेंद्र अत्री बोले- कबड्डी खिलाड़ियों को बराबर मान-सम्मान का ऐलान करे प्रदेश सरकार
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने प्रदेश सरकार से कबड्डी का विश्वकप जीतकर लाई हिमाचल की महिला खिलाड़ियों के लिए जल्द से जल्द मान-सम्मान का ऐलान करने की मांग उठाई है। आज मंडी में छठी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को खिलाड़ियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी खिलाड़ियों को समान दृष्टि से देखने की जरूरत है। यदि क्रिकेट विजेता को सरकार ने ईनाम का ऐलान किया है तो कबड्डी की विश्वविजेताओं को भी यह अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल प्रदेश के सीएम थे तो उन्होंने खिलाड़ियों के आरक्षण को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया था और सभी विभागों में नौकरियों की सुविधा दी थी। आज उसी कारण प्रदेश के खिलाड़ी यहां रहकर अपनी सेवाएं दे पा रहे हैं। प्रदेश सरकार को भी खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कार्य करने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।