{"_id":"6ada014d930edcef660258f8","slug":"the-governor-inaugurated-an-interfaith-prayer-site-at-the-ncc-battalion-mandi-news-c-90-1-ssml1045-218765-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्यपाल ने एनसीसी बटालियन में सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्यपाल ने एनसीसी बटालियन में सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ
विज्ञापन
एनसीसी युवाओं को राष्ट्र के जिम्मेदार, अनुशासित नागरिक बनने की दी प्रेरणा
उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनसीसी बटालियन को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने वीरवार को मंडी स्थित द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बटालियन परिसर में स्थापित सर्वधर्म स्थल का विधिवत शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनसीसी बटालियन को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
राज्यपाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत एनसीसी संगठन देश के लाखों युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक संपूर्ण दर्शन है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियां दर्शाती हैं कि हिमाचल प्रदेश के युवा न केवल चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, बल्कि अपने साहस और प्रतिभा के दम पर नई संभावनाओं की तलाश भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरजीत सिंह ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रुप के तहत लगभग 35,000 कैडेट्स विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को विविध अनुभव हासिल करने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर मंडी बटालियन के कमांडर कर्नल अभिषेक मुखर्जी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।