फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Scramble for treatment at the medicine OPD; long queues of patients

Mandi News: मेडिसिन ओपीडी में इलाज के लिए मारामारी, मरीजों की लंबी कतारें

Fri, 23 Oct 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Scramble for treatment at the medicine OPD; long queues of patients
सामान्य ओपीडी में चार चिकित्सक, फिर भी विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

मरीजों को घंटों इंतजार के बाद मिल रहा परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की मेडिसिन ओपीडी में उपचार करवाने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि कमरा नंबर 31 के बाहर बरामदे से लेकर सीढ़ियों तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सामान्य ओपीडी में चिकित्सकों की उपलब्धता के बावजूद मरीज मेडिसिन ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार करवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
सर्दियों की दस्तक के साथ ही अस्पताल में सर्दी-खांसी, जुकाम, सिरदर्द, कमजोरी, शरीर में दर्द और पेट व पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें बड़ी संख्या में मरीज मेडिसिन ओपीडी में परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि अस्पताल आने वाले हर तीसरे मरीज की पर्ची मेडिसिन ओपीडी के लिए बन रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की सामान्य ओपीडी के कमरा नंबर 701 में चार स्वास्थ्य अधिकारी मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, मेडिसिन की दो अलग-अलग ओपीडी में चार विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इसके बावजूद मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगने वाली कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी मरीजों की परेशानी को देखते हुए उन्हें संबंधित ओपीडी और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देते हैं। हालांकि, बेहतर उपचार की उम्मीद में मरीज मेडिसिन विशेषज्ञों से परामर्श लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं। लंबी कतारों के कारण बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य ओपीडी में भी उपलब्ध हैं अनुभवी चिकित्सक
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सामान्य ओपीडी में भी कुशल और अनुभवी चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मरीज अपनी इच्छा के अनुसार किसी विशेष चिकित्सक से परामर्श लेना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed