फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Violent clash between two groups in Sain, Mandi; attacks with sickles and bricks leave six injured.

Mandi News: मंडी के सैण में दो पक्षों में खूनी झड़प, दराट और ईंट से हमला, छह घायल

Thu, 22 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Violent clash between two groups in Sain, Mandi; attacks with sickles and bricks leave six injured.
धाम से लौट रहे बीडीसी सदस्य के बेटे का रास्ता रोक पीटा, जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
विज्ञापन


घर के गेट पर पथराव और बच्चों पर ईंट-पत्थर फेंकने की भी शिकायत, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के सैण मोहल्ले में चैंबर क्षतिग्रस्त करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। एक पक्ष ने समारोह से लौट रहे 22 वर्षीय युवक पर ईंट और दराट से हमला करने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने समारोह में आए लोगों पर घर के गेट पर पथराव करने और आंगन में घुसकर बच्चों पर पत्थर फेंकने की शिकायत दी है। दोनों घटनाओं में छह लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पधर उपमंडल के डलाह वार्ड की बीडीसी सदस्य लता के बेटे विशाल निवासी सनेड (नारला) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 अक्तूबर की शाम सैण मोहल्ले में एक समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 10:30 बजे घर लौटते समय जीव सिंह के घर के बाहर ऋत्विक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि ऋत्विक ने ईंट से उसके सिर पर वार किया और दराट के उल्टे हिस्से से दाहिनी बाजू व पीठ पर हमला किया। विशाल ने जीव सिंह, खेमू और मुना पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही, जीव सिंह पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विशाल के अनुसार आठ से दस अन्य लोग भी उसके पीछे आए। जान बचाने के लिए वह एक ट्रक में छिप गया और बाद में एक दुकान में शरण ली। दुकानदार की मदद से वह क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचा, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। हमले में उसकी बाजू में फ्रेक्चर होने की बात सामने आई है। इस घटना में राकेश, विशाल, सरला और रीता को भी चोटें आने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विशाल की मां लता देवी ने आरोप लगाया कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में मेडिकल करवाया गया है। मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।

घर के आंगन में घुसकर पथराव करने का आरोप
दूसरे पक्ष की शिकायतकर्ता भावना ठाकुर पत्नी जीत सिंह ने आरोप लगाया कि राम सिंह के घर आयोजित समारोह में आए करीब 50 लोगों ने उनके घर के गेट पर पत्थर मारे और गाली-गलौज की। शिकायत के अनुसार, कुछ लोग घर के आंगन में घुस गए और बच्चों पर पत्थर फेंके, जिससे अक्षित घायल हो गया। महिला ने जीत सिंह, ऋत्विक और अक्षित का मेडिकल करवाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने एक आईफोन चोरी होने की शिकायत भी पुलिस को दी है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed