Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
MLA Prakash Rana says: If the government lacks the means to provide jobs to the youth, it should reveal the truth and issue a white paper.
{"_id":"6a97a98c07a0532c270534ff","slug":"video-mla-prakash-rana-says-if-the-government-lacks-the-means-to-provide-jobs-to-the-youth-it-should-reveal-the-truth-and-issue-a-white-paper-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: विधायक प्रकाश राणा बोले- युवाओं को नौकरी देने के साधन नहीं तो सच बताए सरकार, जारी हो श्वेत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: विधायक प्रकाश राणा बोले- युवाओं को नौकरी देने के साधन नहीं तो सच बताए सरकार, जारी हो श्वेत पत्र
जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने विधानसभा में प्रदेश के युवाओं के रोजगार और राज्य की खस्ताहाल वित्तीय स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह प्रदेश की जनता और युवाओं से सच न छिपाए और राज्य की आर्थिक स्थिति पर तत्काल श्वेत पत्र जारी करे। विधायक ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2010-11 में प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगभग 1.90 लाख से अधिक थी, जो अब घटकर करीब 1.77 लाख रह गई है। उन्होंने कहा कि बीए, एमए और बीएड जैसी उच्च डिग्रियां हासिल करने वाले युवा बैचवाइज भर्ती की राह देखते-देखते 45 से 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पक्ष-विपक्ष का मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश के भविष्य का सवाल है। सीमित संसाधनों के चलते यदि सरकार नौकरियां देने में असमर्थ है, तो युवाओं को धोखे में रखने के बजाय हकीकत बतानी चाहिए। मौजूदा कर्मचारियों को देय लाभ देने तक का संकट बना हुआ है, ऐसे में झूठी उम्मीदें बांधने के बजाय स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।