{"_id":"6a2abada572d5d57000cbd8a","slug":"video-milk-producers-staged-a-protest-and-raised-slogans-vociferously-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: दुग्ध उत्पादकों ने मांगों को लेकर जमकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: दुग्ध उत्पादकों ने मांगों को लेकर जमकर किया प्रदर्शन
दूध का भुगतान समय पर नहीं होने, खरीद सीमा 20 लीटर करने व महीने में चार दिन दूध न खरीदने के विरोध स्वरूप दुग्ध उत्पादकों ने मिल्कफेड चक्कर प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया। आनी, करसोग, कुल्लू, मनाली, बिलासपुर व मंडी जिला के पशुपालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना गुब्बार निकाला। मिल्क प्लांट गेट के बाहर दूध से भरी कैन छोड़ कर प्रदर्शनकारी चले गए। पशुपालकों को संबोधित करते हुए मंडी मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल जम्वाल ने कहा कि मिल्क प्लांट के अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। मिल्कफेड हर बाजार में अपना दूध बेच रहा है उसमें धांधली हो रही है। प्रदर्शन में पहुंची महिलाओं ने कहा कि पशुपालकों से रोजाना दूध लिया जाए, 20 लीटर की पाबंदी को बंद किया जाए और दूध की पेमेंट हर माह 10 तारीख से पहले की जाए। सरकार उनकी बात सुने अन्यथा लोग सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।