{"_id":"6af5c7023af59205500e57b5","slug":"video-mandi-vijay-group-of-institution-badsu-under-drug-free-and-chitta-free-himachal-campaign-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नशा मुक्त एवं चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बडसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नशा मुक्त एवं चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बडसू
बगला में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईपीएस अशोक तिवारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, सेंट्रल रेंज मंडी आईपीएस राहुल नाथ तथा पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डीजीपी अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेलकूद तथा सकारात्मक गतिविधियों में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस एवं प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सजग रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। साथ ही उन्होंने 13 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन में संस्थान के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।