Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cultivating Ashwagandha and Tulsi will boost income; farming tips shared at a workshop

Mandi News: अश्वगंधा-तुलसी की खेती से बढ़ेगी आय, कार्यशाला में दिए खेती के टिप्स

Thu, 12 Nov 2026 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Cultivating Ashwagandha and Tulsi will boost income; farming tips shared at a workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल को हर्बल राज्य बनाने की दिशा में जोगिंद्रनगर के किसान औषधीय पौधों की खेती अपना रहे हैं। जंगली जानवरों के आतंक और कम मुनाफे से परेशान किसानों के लिए अश्वगंधा, तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, ब्राह्मी और शतावरी जैसी फसलें बेहतर विकल्प बन रही हैं।

कार्यशाला में एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि आयुर्वेदिक कंपनियां किसानों से सीधे अनुबंध कर रही हैं, जिससे बाजार की चिंता खत्म हो रही है। सरकार बीज, पौधे, प्रशिक्षण और सब्सिडी भी उपलब्ध करवा रही है। आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. उज्जवल शर्मा ने कहा कि औषधीय पौधों की बढ़ती मांग से किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है। विशेषज्ञों ने क्लस्टर बनाकर सामूहिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह पहल युवाओं को गांवों में ही स्वरोजगार के अवसर दे रही है। कार्यशाला में चौंतड़ा और पधर ब्लॉक के किसानों को पैकिंग व बिक्री का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed