Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bus service suspended for three years; villagers threaten to stage a protest

Mandi News: तीन साल से बस सेवा ठप, ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी

Thu, 12 Nov 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bus service suspended for three years; villagers threaten to stage a protest
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भल्याणा-तालंगरा-रसेहड़-हवाणी सड़क। स्त्रोत जागरूक पाठक
अगस्त 2023 में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई थी भल्याणा-तालंगरा-रसेहड़-हवाणी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भल्याणा-तालंगरा-रसेहड़-हवाणी सड़क मार्ग पर पिछले तीन साल से बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त 2023 में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को लोक निर्माण विभाग अब तक बसों की आवाजाही के योग्य नहीं बना पाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत कर बस सेवा बहाल नहीं की गई तो वे विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2019 में निर्मित इस सड़क पर जुलाई 2023 तक नियमित रूप से बस सेवा चलती थी। अगस्त 2023 में भारी बारिश के कारण सड़क और डंगे क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद बसों की आवाजाही बंद कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने अब तक क्षतिग्रस्त डंगों का उचित निर्माण नहीं करवाया है। समय-समय पर मशीनरी भेजकर छोटे-मोटे अवरोध तो हटा दिए जाते हैं, लेकिन सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के योग्य नहीं बनाया गया है। ऐसे में छोटे वाहन चालकों और दोपहिया वाहन चालकों को भी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
मसेरन और बाग पंचायतों के उपप्रधान विपिन नेगी व शशिपाल के अलावा ज्ञान चंद ठाकुर, प्रेम सिंह, अमर सिंह, अच्छर सिंह, ओम चंद, मेघ सिंह, जीवानंद और प्रेम चंद ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर बस सेवा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क के रखरखाव के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत कार्य में देरी समझ से परे है। बस सेवा बंद होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र नायक ने बताया कि सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से सड़क की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आवश्यक मरम्मत करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed