{"_id":"6a5e2b317bdf3f8d0b04f764","slug":"video-mandi-smuggler-caught-by-police-at-a-checkpoint-while-transporting-a-consignment-of-charas-in-a-volvo-bus-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: वोल्वो बस में ले जा रहा था चरस की खेप, पुलिस ने नाका लगाकर पकड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: वोल्वो बस में ले जा रहा था चरस की खेप, पुलिस ने नाका लगाकर पकड़ा तस्कर
मंडी। जिला पुलिस ने चार दिनों के भीतर नशा तस्करों के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीती 17 जुलाई को साढ़े पांच किलो चरस और 568 ग्राम अफीम के साथ हरियाणा के तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आज औट थाना पुलिस की टीम ने 1.645 किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पुलिस थाना औट की टीम ने मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर थलौट के पास वाहनों की जांच के लिए नियमित नाका लगाया हुआ था। इस दौरान कुल्लू से दिल्ली जा रही ज्योति बस सर्विस की एक निजी वोल्वो बस की तलाशी ली गई तो उसमें सवार दो लोगों से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी निवासी घनश्याम और कुल्लू जिले की भुंतर तहसील निवासी मोहन लाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते औट थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि चरस यह खेप कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी। एसपी मंडी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाया गया यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं नशे की तस्करी या इससे जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।