फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shilpa Chauhan won the essay competition and Chetan Kumar won the speech competition.

Mandi News: निबंध में शिल्पा चौहान और भाषण में चेतन कुमार ने बाजी मारी

Wed, 09 Sep 2026 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Chauhan won the essay competition and Chetan Kumar won the speech competition.
हिंदी पखवाड़े पर जिला स्तरीय निबंध और भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत संस्कृति सदन मोतीपुर कांगणीधार में जिला स्तरीय निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें जिला के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
कृत्रिम बौद्धिकता, हिंदी भाषा के संदर्भ में विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय मंडी की शिल्पा चौहान प्रथम, बगला स्कूल की धनेश्वरी द्वितीय और जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की अलीशा मांटा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जनभाषा और राजभाषा के संदर्भ में हिंदी की दशा और दिशा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बाल विद्यालय मंडी के चेतन कुमार ने पहला, दयानंद आर्य स्कूल की रिदम ने दूसरा और स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रज्ञा रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गंगाराम राजी, मुरारी शर्मा, कृष्णा ठाकुर व किरण गुलेरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला भाषा अधिकारी ने विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया तथा आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओं की चेतना को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed