Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Leader of the Opposition and BJP State President listened to Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat in Mandi
{"_id":"69c8d647e991756ccb0840c8","slug":"video-leader-of-the-opposition-and-bjp-state-president-listened-to-prime-minister-narendra-modi-mann-ki-baat-in-mandi-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मंडी में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मंडी में सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात
Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:05 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132वां संस्करण रविवार को प्रसारित किया गया। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सर्किट हाउस मंडी में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग मन की बात को सुना। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल है। विश्व का शायद ही कोई राष्ट्राध्यक्ष इस तरह का संवाद करता होगा। हर छोटी-बड़ी बात को देश वासियों के साथ साझा करना, लोगों में नई प्रेरणा को जागृत करता है। प्रधानामंत्री ने इस बार सोलर सिस्टम पर बात कही जिसकी शुरूआत खुद उन्होंने ही की थी। आज यह सेक्टर उर्जा उत्पादन के साथ ही लोगों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में जल संरक्षण को लेकर भी बेहतरीन संदेश दिया गया। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो युद्ध हो रहे हैं उसके कारण विश्व भर में जो संकट की परिस्थितियां उत्पन्न हो रही हैं उन्हें लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े ही सहज ढंग से देश वासियों के समक्ष बात रखी और कहा कि इसके कारण आने वाले समय में जो प्रभाव पड़ने वाले हैं उन्हें लेकर लोगों को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विषयों को लेकर मोदी जी का यह प्रयोग लगातार कामयाब होता दिखाई दे रहा है और लोगों को इससे प्रेरणा मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।