{"_id":"6b0417b9182b10ad48043ee5","slug":"video-kaul-singh-eight-time-mla-party-high-command-decision-supreme-mandi-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: कौल सिंह बोले- आठ बार जनता ने विधायक बनाकर भेजा, अब भी पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: कौल सिंह बोले- आठ बार जनता ने विधायक बनाकर भेजा, अब भी पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:09 PM IST
Link Copied
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों और आम लोगों के हितों को प्राथमिकता दी है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कांग्रेस की देन है। कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में गांव-गांव तक सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने आठ बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया, जिसके लिए वह क्षेत्र की जनता के सदैव ऋणी रहेंगे।
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित जनसभा में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने विधायक के साथ-साथ मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए। वीरभद्र सिंह ने उनकी ओर से रखी गई मांगों को हमेशा खुले दिल से स्वीकार किया। स्कूलों को स्तरोन्नत करने से लेकर कॉलेज और अन्य संस्थान खोलने तक के प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी दी गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्य कर रही है। केंद्र सरकार से हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती की गई है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा करने की दिशा में काम किया है।
महिलाओं को 1500 रुपये देने की योजना, किसानों को प्राकृतिक खेती के उत्पादों पर समर्थन मूल्य और दूध के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना सरकार के महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।
कौल सिंह ठाकुर ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि वह पार्टी अनुशासन में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस हाईकमान और जनता जो निर्णय करेगी, वह उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव क्षेत्र की जनता की सेवा पहले भी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं कर पाए और अब राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति में देवी-देवताओं का विशेष महत्व है। प्रदेश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं इसकी पहचान हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और स्वागत से वह भावुक हुए।
कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तिथि और समय तय होने के बाद लोगों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।