{"_id":"6a9e8b035de92294130fb119","slug":"video-hanogi-four-lane-tunnels-traffic-jairam-thakur-mandi-kullu-national-highway-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हणोगी में फोरलेन टनलों से यातायात शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हणोगी में फोरलेन टनलों से यातायात शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:57 PM IST
Link Copied
कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोड–हणोगी तथा हणोगी से दवाड़ा तक वाहनों की आवाजाही नव निर्मित टनलों से शुरू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इन टनलों में यातायात शुरू होने से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मंडी और कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर सफर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगा तथा यात्रा के समय में भी कमी आएगी। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरे से पूर्व ये यातायात इन अत्याधुनिक टनलों से बहाल पर्यटन कारोबार को और गति देगा। साथ ही घंटों जाम की समस्या से भी निजात मिल गई है। उन्होंने कहा कि मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। टनलों के संचालन से लोगों को कठिन और जोखिमपूर्ण रास्तों से राहत मिलेगी, जबकि आवागमन अधिक सुचारु होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल प्रदेश में ऐसी परियोजनाएं विकास की गति को तेज करने में सहायक हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार को लाभ पहुंचेगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन टनलों का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में सड़क और सुरंगों का मजबूत नेटवर्क प्रदेश के विकास को नई गति दे रहा है। यह कनेक्टिविटी हिमाचल की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि जल्द बरसात के कारण क्षतिग्रस्त अन्य स्थलों को भी ठीक किया जाएगा और बार बार यातायात बाधित होने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी और कुल्लू में जहां भी राष्ट्रीय उच्च मार्गों में लोगों को दिक्कते आ रही हैं वहां स्थानीय विधायकों और अधिकारियों से राय लेकर काम करें। उन्होंने औट से बंजार होकर रामपुर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग की जल्द से जल्द मुरम्मत करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने नगवाईं और झीडी में भी स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। जहां लोगों ने फोरलेन की समस्याओं को उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।