फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers furious over poor quality construction of Danga in Sanyarad

Mandi News: सन्यारड़ में डंगे के गुणवत्ताविहीन निर्माण पर बिफरे ग्रामीण

Thu, 10 Sep 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious over poor quality construction of Danga in Sanyarad
कैहनवाल मार्ग पर बिना नींव के बनाया जा रहा डंगा
विज्ञापन

बरसाती कहर के बाद अब लापरवाही का खतरा, ठेकेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल
लोगों ने रुकवाया निर्माण, निगम से हस्तक्षेप की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के सन्यारड़ वार्ड से गुजरने वाले मंडी-धर्मपुर-जालंधर सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त डंगे के पुनर्निर्माण कार्य में ठेकेदार की कथित लापरवाही सामने आई है। 28 जुलाई की भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हुए डंगे का काम शुरू तो कर दिया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए काम रुकवा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना नींव खोदे मिट्टी के ऊपर ही डंगे का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय निवासी एवं पूर्व सन्यारड़ पंचायत प्रधान कांता ठाकुर ने कहा कि डंगा दोबारा गिरने पर नीचे रह रहे तीन परिवारों के मकानों को भारी खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में डंगा ढहने के दौरान आरसीसी की विशाल चट्टानें मकानों के बेहद करीब पहुंच गई थीं और बड़ा हादसा टल गया था।
विज्ञापन

कांता ठाकुर ने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद वीरेंद्र आर्य ने कहा कि वे जल्द उपमहापौर के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे। तकनीकी खामी मिलने पर उसे समय रहते दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed