{"_id":"68ad70dfa4b5120f77095567","slug":"video-food-and-water-were-delivered-to-more-than-four-thousand-people-stranded-on-the-highway-in-five-days-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: हाईवे पर फंसे चार हजार से ज्यादा लोगों तक पांच दिनों में पहुंचाया भोजन-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: हाईवे पर फंसे चार हजार से ज्यादा लोगों तक पांच दिनों में पहुंचाया भोजन-पानी
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पंडोह से औट के बीच बार-बार बंद हो रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं बीता जब यह हाईवे पूरी तरह से यातायात के लिए बहाल रहा हो। छोटे वाहन मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग से चले जाते थे लेकिन वो भी कन्नौज के पास पूरी तरह से बंद हो गया। अब लोगों के पास कुल्लू-मनाली की तरफ आने-जाने के लिए यही हाईवे एकमात्र विकल्प शेष रह गया है। लेकिन यह भी सुचारू कम और बंद ज्यादा रह रहा है। इस कारण बहुत से लोग रोजाना यहां फंस रहे हैं। ऐसे लोगों को भोजन और पानी की समस्या से न जूझना पडे, इसके लिए जिला प्रशासन ने बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी पंडोह के माध्यम से भोजन व्यवस्था चलाए रखी है। पांच दिनों में चार हजार से ज्यादा लोगों तक भोजन और पानी वितरित किया जा चुका है। जाम में फंसे लोगों ने इसके लिए मंडी जिला प्रशासन और बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी सहित उन सभी लोगों का आभार जताया है। बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी पंडोह के सचिव विक्रांत सैनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा राशन मुहैया करवाया जा रहा है। रोजाना लोगों को दाल-चावल, सब्जी-रोटी और पीने का पानी वितरित किया जा रहा है। पंडोह के पटवारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी द्वारा यह कार्य लोगों की सेवा के लिए किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।