{"_id":"6aa6ee528aa612c0dc031e44","slug":"chants-of-ganpati-bappa-morya-will-resonate-in-jogindernagar-from-today-mandi-news-c-90-1-mnd1001-213174-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में आज से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में आज से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे
विज्ञापन
17 वें गणेश महोत्सव का होगा शुभारंभ
18 सितंबर तक भजन संध्या और महाआरती का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जोगिंद्रनगर शहर में सोमवार से ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजेंगे। गणपति महोत्सव को लेकर शहर में पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। स्थानीय व्यापार मंडल, गणपति सेवा समिति और सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 17वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ सनातन धर्मसभा मंदिर में होगा।
दोपहर बाद चार बजे गणपति की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें गणपति की महिमा का गुणगान किया जाएगा। आयोजक समिति के अध्यक्ष सचिन सूद, अमित शर्मा, विवेक वालिया और हरीश सोनी ने बताया कि 18 सितंबर तक मंदिर में प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। भक्तों के लिए रोजाना प्रसाद की व्यवस्था रहेगी, जबकि 18 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रामलीला मैदान में बाल गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। इसके अलावा चौंतड़ा, भराड़ू और डोहग सती मंदिर में भी गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। महोत्सव को लेकर शहर में स्वागत द्वार बनाए गए हैं। वहीं, रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से की गई आकर्षक सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
पहली भजन संध्या में जोनी ठाकुर देंगी प्रस्तुति
महोत्सव की पहली भजन संध्या में हिमाचल की प्रसिद्ध भजन गायिका जोनी ठाकुर गणपति की महिमा का गुणगान करेंगी। दूसरी भजन संध्या में मंडी के कुलदीप और हमीरपुर की भजन गायिका रंजना कुमारी प्रस्तुति देंगी। स्थानीय गायक संदीप के साथ मंडी की विशेष भजन मंडली भी अपनी प्रस्तुतियां देगी। महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।