फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Experience of senior leaders is an invaluable asset of the party: Bindal

वरिष्ठ नेताओं का अनुभव पार्टी की अमूल्य धरोहर : बिंदल

Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Experience of senior leaders is an invaluable asset of the party: Bindal
धर्मपुर में डाॅ राजीव बिंदल फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर महेंद्र सिंह के राजनीतिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना की। धर्मपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुर महेंद्र सिंह न केवल धर्मपुर बल्कि पूरे हिमाचल की राजनीति के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अपनी कार्यक्षमता, समर्पण और जनसेवा से उन्होंने प्रदेश में अलग पहचान बनाई है। उनके पहले चुनाव में ठाकुर महेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे वे आज भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव पार्टी की अमूल्य धरोहर है और युवा कार्यकर्ताओं को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed