{"_id":"6aa6efc703503b819d0c73a4","slug":"1045-candidates-appeared-for-nda-na-and-cds-exams-mandi-news-c-90-1-ssml1024-213158-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 1045 अभ्यर्थियों ने दी एनडीए, एनए और सीडीएस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 1045 अभ्यर्थियों ने दी एनडीए, एनए और सीडीएस की परीक्षा
विज्ञापन
मंडी सीबीएसई स्कूल में एनडीए की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की एनडीए एंड एनए (II) और सीडीएस (II) परीक्षा रविवार को सदर मंडी में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। 1045 अभ्यर्थी एनडीए, एनए और सीडीएस की परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सीडीएस (II) परीक्षा वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में बनाए गए दो उपकेंद्रों पर आयोजित हुई।
उपकेंद्र-001 में कुल 469 अभ्यर्थियों में से 305 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 164 अनुपस्थित रहे। वहीं, उपकेंद्र-002 में 252 अभ्यर्थियों में से 157 ने परीक्षा दी और 95 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
एनडीए एंड एनए (II) परीक्षा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर में आयोजित हुई, जहां 288 अभ्यर्थियों में से 207 उपस्थित रहे और 81 अनुपस्थित रहे। उपकेंद्र-004 रावमापा एबीएसई स्कूल मंडी में 288 अभ्यर्थियों में से 223 ने परीक्षा दी, जबकि 65 अनुपस्थित रहे। आईटीआई मंडी में 192 अभ्यर्थियों में से 153 उपस्थित रहे और 39 अनुपस्थित रहे। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि सीडीएस (II) परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 9 से 11 बजे, दूसरा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरा शाम 4 से 6 बजे तक हुआ।
वहीं, एनडीए एंड एनए (II) की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 10 से 12:30 बजे और दूसरा दोपहर 2 से 4:30 बजे तक हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।