फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Corporation may soon get a new Executive Engineer.

Mandi News: नगर निगम को जल्द मिल सकते हैं नए अधिशासी अभियंता

Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation may soon get a new Executive Engineer.
शहरी विकास विभाग को भेजा पत्र, पदों की कमी दूर करने के लिए एसडीओ की पदोन्नति की उम्मीद
विज्ञापन

मल्टी टास्क वर्कर भर्ती से जुड़ी शर्त हटाने की महापौर ने सरकार से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी में लंबे समय से चल रही अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। निगम प्रबंधन ने शहर के सुचारु विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शहरी विकास विभाग को पत्र भेजकर अधिशासी अभियंता (ईई) और आर्किटेक्ट की तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही सहायक अभियंता को पदोन्नत कर अधिशासी अभियंता बनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
वर्तमान में नगर निगम मंडी की इंजीनियरिंग शाखा में कर्मचारियों की कमी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के पद खाली पड़े हैं। इसके चलते विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। वहीं, नक्शे पास करवाने और अन्य कार्यों के लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए निगम ने राज्य सरकार से मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती प्रक्रिया में लगाई गई सख्त शर्तों को हटाने की मांग भी की है। निगम का मानना है कि शर्तों में ढील मिलने से खाली पड़े पदों को निगम अपने स्तर पर भर सकेगा। इससे दैनिक व्यवस्था को सुचारू करने के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। बता दें कि वर्तमान में नगर निगम में विभिन्न शाखाओं के करीब 36 पद रिक्त चल रहे हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं और विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
इंजीनियरिंग विंग में खाली पदों के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हमने शहरी विकास विभाग को पत्र भेजकर जल्द से जल्द अधिशासी अभियंता और आर्किटेक्ट की नियुक्ति की मांग की है। साथ ही प्रदेश सरकार से अपील की है कि मल्टी टास्क वर्कर रखने के लिए लगाई गई शर्तों को हटाया जाए, ताकि कर्मचारियों की कमी को दूर कर जनता को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। -सुमन ठाकुर, महापौर, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed