{"_id":"6a8c34dbe04ed9f7f00ee634","slug":"video-dharmpur-bjp-staged-a-protest-at-the-mandap-and-raised-slogans-vehemently-against-the-government-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: भाजपा ने मंडप में किया धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: भाजपा ने मंडप में किया धरना-प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर भाजपा मंडल धर्मपुर ने मंडप में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपना रोष व्यक्त किया।धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में धर्मपुर क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।