{"_id":"6acdd3a776f32a58ce0b8537","slug":"video-dharampur-school-dr-veena-rathore-drug-awareness-session-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: धर्मपुर स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता सत्र, डॉ. वीणा राठौर ने विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: धर्मपुर स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता सत्र, डॉ. वीणा राठौर ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में नशा विरोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रख्यात शिक्षाविद्, वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. वीणा राठौर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
डॉ. वीणा राठौर का विद्यालय में आगमन उनके पूर्व विद्यार्थी के लिए भी खुशी और गर्व का अवसर रहा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में जमा एक और जमा दो की पढ़ाई के दौरान डॉ. राठौर से जीव विज्ञान की शिक्षा प्राप्त की थी। लंबे समय बाद अपनी गुरु को उसी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय देखना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा।
डॉ. वीणा राठौर का 63 वर्ष की आयु में भी शिक्षण और सामाजिक जागरूकता के प्रति सक्रिय रहना उनकी कर्मठता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। उनका व्यक्तित्व इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की भावना उम्र की सीमाओं से परे होती है।
उनके अनुभव और समर्पण से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी (सज्याओपिपलू) के पूर्व प्रधानाचार्य भोलादत्त कश्यप और न्यू बीम स्कूल धर्मपुर की मुख्याध्यापिका बिमला हिंदुस्तानी के योगदान की भी सराहना की गई। उनके सहयोग को नशा विरोधी जागरूकता और सामाजिक हित के प्रयासों में महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। डॉ. वीणा राठौर के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।