{"_id":"6b0ad09b845afee9c9038575","slug":"police-constable-recruitment-341-female-candidates-succeed-599-eliminated-during-physical-test-mandi-news-c-90-1-ssml1045-223444-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 341 महिला अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, 599 शारीरिक परीक्षण में बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 341 महिला अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, 599 शारीरिक परीक्षण में बाहर
विज्ञापन
1500 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया था पंडोह, 591 नहीं पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2026 के तहत शनिवार को तृतीय भारतीय आरक्षित वाहिनी पंडोह के पुलिस मैदान में महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक माप परीक्षण (पीएसटी/पीईटी) आयोजित किया गया। भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुई महिला अभ्यर्थियों में से 341 ने सभी निर्धारित परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए, जबकि 599 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मानकों पर खरी नहीं उतर सकीं। इस दौरान महिला अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर पुलिस बल में शामिल होने के लिए अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
शनिवार को कुल 1500 महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। इनमें से 909 अभ्यर्थी परीक्षण में शामिल हुईं, जबकि 591 अनुपस्थित रहीं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर जांच की गई। सभी निर्धारित परीक्षणों में सफल रहने वाली 341 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। वहीं, 599 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सकीं। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया गया। विभाग ने निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षण करवाए, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कुछ अभ्यर्थियों को पुन: शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया गया है।