{"_id":"6ae084461d15a6e8ba0805ca","slug":"video-50-teachers-trained-to-improve-foundational-education-in-dharampur-mandi-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: धर्मपुर में 50 शिक्षकों को दिया बुनियादी शिक्षा बेहतर बनाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: धर्मपुर में 50 शिक्षकों को दिया बुनियादी शिक्षा बेहतर बनाने का प्रशिक्षण
प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने के उद्देश्य से धर्मपुर में 50 अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। बीआरसी कार्यालय धर्मपुर में आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) कार्यशाला में शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों और नई शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन रंजुला, एम. कुमार रेणु और छवि सूद ने अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने एएलएफए (ALFA) और एफएलएन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए शिक्षण प्रक्रिया को सरल, रोचक और उनके स्तर के अनुरूप बनाना जरूरी है।
कार्यशाला में इस बात पर जोर दिया गया कि बच्चों में पढ़ने, लिखने, भाषा समझने और गणित की बुनियादी अवधारणाओं को विकसित करना उनकी आगे की पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए अध्यापकों को बच्चों की उम्र, सीखने के स्तर और व्यक्तिगत जरूरतों को ध्यान में रखकर शिक्षण गतिविधियां तैयार करनी चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ऐसी शिक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिनसे बच्चे कक्षा में सक्रिय रूप से भाग ले सकें और विषयों को आसानी से समझ सकें।
कार्यशाला में अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार साझा किए। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी और शिक्षण तकनीकों को विद्यालयों में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि बच्चों की भागीदारी बढ़े और उनकी बुनियादी शैक्षणिक क्षमताओं में सुधार हो।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं से अवगत करवाकर प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।