Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
22,000 cusecs of water to be released from Pandoh Dam; people advised not to go near the banks of the Beas River.
{"_id":"6a5e3af164a187780d08df6f","slug":"video-22000-cusecs-of-water-to-be-released-from-pandoh-dam-people-advised-not-to-go-near-the-banks-of-the-beas-river-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा 22,000 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी के किनारे न जाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा 22,000 क्यूसेक पानी, ब्यास नदी के किनारे न जाएं लोग
लगातार हो रही बारिश के चलते ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए पंडोह डैम से लगभग 22,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पानी छोड़े जाने के बाद व्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे जाने से बचें तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि जैसे नहाना, मछली पकड़ना या नदी के पास घूमने न जाएं। नदी के किनारे रहने वाले लोग और पर्यटक विशेष सतर्कता बरतें। पानी छोड़े जाने के कारण ब्यास नदी में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले क्षेत्रों में खतरा पैदा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। यदि आवश्यकता पड़ी तो डैम से पानी छोड़ने की मात्रा में और भी बढ़ोतरी की जा सकती है। ऐसे में सभी लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। बीबीएमबी पंडोह के अधिशासी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यास नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण पंडोह डैम से लगभग 22,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।