{"_id":"676018616fa22cf307096de0","slug":"irrigate-crops-at-night-to-protect-them-from-dew-purna-chand-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142866-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को ओस के बचाने के लिए रात को करें सिंचाईं : पूर्ण चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को ओस के बचाने के लिए रात को करें सिंचाईं : पूर्ण चंद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश न होने, ओस और कोहरा पड़ने से नगदी फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने एडवायजरी जारी की है। सोमवार को कृषि विषयवाद एवं विशेषज्ञ डाॅ. पूर्ण चंद ने कहा कि गोभी, सरसों, ब्रोकली, प्याज, लहसुन, मूली आदि की फसल को बचाने के लिए किसान रात को सिंचाई करें। इन फसलों को ओस से ज्यादा नुकसान होने की आशंका रहती है। किसान अगर रात के समय सिंचाई करें तो फसलों को नुकसान नहीं होगा। गेहूं की बिजाई के अलावा मसूर, चने और अन्य खाद्यान्न फसलों को खरपतवारों से बचाने के लिए खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करें। निराई-गुड़ाई से भी खरपतवार से बचा जा सकता है। डॉ. पूर्ण ने बताया कि द्रंग और चौंतड़ा में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर और गोभी की फसल के लिए मौसम अनुकूल है। मंडी जिला में कृषि विभाग के पांच मुख्य बीज परिगुणन क्षेत्र में गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा होने के बाद अब खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव भी किया जाएगा। कृषि विभाग जिला मंडी के उपनिदेशक रामचंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित बचाने के लिए कृषि विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को फील्ड में जाकर जागरूक कर रहे हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।