{"_id":"6adc7d18ad7e98d2d1076eb5","slug":"video-students-take-a-pledge-for-a-drug-free-society-showcase-their-strength-in-a-tug-of-war-competition-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंजार: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ, रस्साकशी प्रतियोगिता में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार: विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ, रस्साकशी प्रतियोगिता में दिखाया दम
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नशा मुक्त युवा-विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला परिषद सदस्य कुसुम लता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रवण कुमार ने किया। बंजार थाना प्रभारी संजीव कुमार बलिया, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रोहित, ज्ञान विज्ञान समिति कुल्लू के अध्यक्ष देश राज नेगी और अन्य विशेषज्ञों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। मुख्यातिथि कुसुम लता ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में कबड्डी और रस्साकशीजैसी खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।