{"_id":"6ac619d55003cfd55a0252a2","slug":"video-president-droupadi-murmu-manali-mall-road-visit-security-arrangements-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: मनाली के मालरोड पर सैर कर सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: मनाली के मालरोड पर सैर कर सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:37 PM IST
Link Copied
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली प्रवास को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति के मालरोड पर सैर करने का कार्यक्रम बन सकता है। ऐसे मेंप्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके आने-जाने वाले मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जा रही है। मनाली को सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पहले से ही करीब 600 पुलिस जवानों की तैनाती की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई थी। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात को आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके और जांच व्यवस्था भी रखी गई है, ताकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो। राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने के बाद शहर में स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उनके काफिले के गुजरने के दौरान मालरोड समेत कई स्थानों पर लोग सड़क किनारे खड़े होकर राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए जुटे। राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध भी लगाया है। जिला प्रशासन की ओर से पांच से आठ अक्तूबर तक निर्धारित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए हैं। राष्ट्रपति के मनाली प्रवास के दौरान अटल टनल रोहतांग और माता हिडिंबा मंदिर का कार्यक्रम भी निर्धारित है। पूरे दौरे को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।