{"_id":"6b02c848610f706ece0fe312","slug":"young-people-learning-life-saving-skills-amidst-the-waves-of-the-beas-kullu-news-c-89-1-ssml1013-192514-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास की लहरों में जिंदगी बचाने के गुर सीख रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास की लहरों में जिंदगी बचाने के गुर सीख रहे युवा
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी रिवर राफ्टिंग सेंटर में रिवर क्रासिंग सिखते स्वंयसेवी।-संवाद
कुल्लू। ब्यास नदी की ठंडी लहरें भी युवाओं के हौसले को नहीं डिगा पा रही हैं। मकसद है आपदा के समय दूसरों की जिंदगी बचाना और अपने राज्यों में मजबूत आपदा प्रबंधन तंत्र तैयार करने में सहयोग देना। इसी जज्बे के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा के 35 युवा कुल्लू में आपदा बचाव के गुर सीख रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के पिरड़ी स्थित रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे शिविर में रविवार को स्वयंसेवियों ने ब्यास नदी में व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, रस्सी के सहारे नदी पार करवाने और आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को अपने-अपने राज्यों में आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग देने के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण हासिल करने के बाद ये युवा स्थानीय प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने में भूमिका निभा सकेंगे। प्रशिक्षक किकर सिंह जंवाल ने बताया कि शिविर में युवाओं को नदी की परिस्थितियों से परिचित करवाने के साथ आपदा के दौरान इस्तेमाल होने वाली बचाव तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। संवाद