{"_id":"6afc127e7154f33f5e046759","slug":"video-kullu-pensioners-protest-sixth-day-dharamshala-assembly-gherao-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: मांगें पूरी नहीं होने पर छठे दिन भी जारी रहा पेंशनरों का धरना, 19 नवंबर को तपोवन में करेंगे विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: मांगें पूरी नहीं होने पर छठे दिन भी जारी रहा पेंशनरों का धरना, 19 नवंबर को तपोवन में करेंगे विधानसभा का घेराव
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM IST
Link Copied
लंबित मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला कुल्लू का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने के छठे दिन पेंशनरों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए मांगों के जल्द समाधान की अपील की।
समिति के सदस्यों का कहना है कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पेंशनरों में असंतोष बढ़ रहा है।
संयुक्त संघर्ष समिति ने अब आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज करने का फैसला लिया है। समिति के आह्वान पर कुल्लू जिले के पेंशनर बुधवार से धर्मशाला के तपोवन के लिए रवाना होंगे। यहां 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव कर सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे।
इस प्रदर्शन में कुल्लू जिले से करीब 300 पेंशनरों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी पेंशनर धर्मशाला पहुंचकर आंदोलन में भाग लेंगे।
संयुक्त संघर्ष समिति के जिला प्रधान इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक विभिन्न पेंशनर संगठनों की मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की है। पेंशनर लंबे समय से अपने अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुल्लू में मंगलवार को छठे दिन भी धरना जारी रखा गया। जब तक पेंशनरों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।